Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरनिःशुल्क शिविर में 80 से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

निःशुल्क शिविर में 80 से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

इंदौर। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इंडेक्स अस्पताल में स्कूली छात्रों का बाल हृदय रोग विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसी श्रृंखला में इंडेक्स अस्पताल के डॉक्टर्स द्वारा ब्रज विहार कॉलोनी स्थित ए बी सी फन हाउस प्री स्कूल में शनिवार को बच्चों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. स्वाति प्रशांत ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में इंडेक्स मेडिकल कॉलेज की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ व दंत रोग विशेषज्ञ की टीम ने बच्चों का परीक्षण किया। शिविर में करीब 80 से अधिक बच्चों का परीक्षण कर उचित उपचार के संबंध में मार्गदर्शन किया गया।स्कूल की निदेशक सुमेधा पुराणिक चौरसिया ने बताया कि शिविर में 2 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों का परीक्षण किया गया। शिविर सभी के लिए निःशुल्क था। जिन बच्चों में डॉक्टर्स को किसी तरह की समस्या नजर आई है, उनकी स्क्रीनिंग कर उपचार किया जाएगा।इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया, वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया, डीन डॉ. जीएस पटेल के मार्गदर्शन में विभिन्न स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

admin
adminhttps://khabardigital.com
खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट