सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी 14 अप्रैल 2026 को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्प्लॉइज एसोसिएशन, मुख्य शाखा नई कटनी जंक्शन (मध्य प्रदेश) के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जयंती को पूरे उत्साह, श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, वहीं अतिथियों द्वारा विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्षों और समाज में समानता व न्याय स्थापित करने में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रशांत मल्होरिया (मंडल अभियंता, टीआरएस एनकेजे कटनी) रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं तथा उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से सोहन लाल उइके (शाखा सचिव), उचित कुमार चौधरी (कोषाध्यक्ष), सुरेंद्र सिंह गौंड (शाखा अध्यक्ष), मंडल कोषाध्यक्ष लल्लन कुमार बुनकर, कार्यालय अधीक्षक कमलेश कुमार तथा हरदेव प्रसाद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को अपनाने के संकल्प के साथ किया गया।
कटनी एन के जे मे डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, रेलवे एससी/एसटी एम्प्लॉइज एसोसिएशन ने किया भव्य आयोजन
सम्बंधित ख़बरें


