P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालMP Nigam Mandal List: भाजपा बैठक में बवाल!, बैठक छोड़कर दिल्ली गए...

MP Nigam Mandal List: भाजपा बैठक में बवाल!, बैठक छोड़कर दिल्ली गए सिंधिया

MP BJP Meeting: मुख्यमंत्री निवास पर बीते मंगलवार की शाम मध्य प्रदेश भाजपा की नवगठित कोर कमेटी की पहली और अहम बैठक संपन्न हुई। राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में हुई इस बैठक में सत्ता और संगठन के बीच के तालमेल और राजनीतिक नियुक्तियों तक पर मंथन किया गया।

निगम-मंडल नियुक्तियां पर फैसला

बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में अटकी नियुक्तियों को लेकर हुई। सूत्रों के अनुसार, कुछ सदस्यों ने नियुक्तियों में हो रही देरी पर अपनी नाराजगी जाहिर की। हालांकि, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने स्पष्ट कर दिया कि यह मामला अब दिल्ली आलाकमान के पास लंबित है। उन्होंने दो टूक कहा कि इस विषय पर जो भी सुझाव या बात हो, वह सीधे प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से बढ़ाई जाए।

सरकार और कार्यकर्ताओं के बीच गैप होगा खत्म

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सरकार और संगठन के बीच बढ़ती दूरी को कम करने के लिए एक बड़ा सुझाव दिया। अब सरकार के सभी मंत्री और विधायक क्षेत्रीय पार्टी कार्यालयों में बैठने का दिन तय करेंगे। यहां वे न केवल आम जनता की समस्याएं सुनेंगे, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं से भी सीधे संवाद करेंगे। इससे कार्यकर्ताओं में पनप रही उपेक्षा को खत्म किया जा सकेगा।

बैठक में बवाल! सिंधिया नाराज!

भाजपा की इस अहम बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में व्यस्तता के कारण शामिल नहीं हो सके, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया बैठक को बीच में छोड़कर ही दिल्ली रवाना हो गए। सूत्रों का कहना है कि जब बैठक में निगम मंडल नियुक्तियों की बात की गई तो उन्हें दिल्ली का हवाला दिया गया, जिसके चलते बैठक में बवाल हो गया और ज्योतिरादित्य सिंधिया नाराज होकर सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि सिंधिया कुछ अर्जेंट कार्य के चलते दिल्ली के लिए रवाना हुए थे, लेकिन बीच बैठक से यू उनका जाना कई खबरों को हवाएं दे देती है।

चर्चा में संपतिया उइके

बैठक में पीएचई मंत्री संपतिया उइके की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही, क्योंकि उनका विभाग बीते दिनों जल जीवन मिशन की गड़बड़ियों को लेकर सुर्खियों में था। इसके अलावा बैठक में दतिया विधानसभा सीट के संभावित समीकरणों और राज्यसभा की खाली होने वाली सीटों पर भी रणनीति बनाई गई। अब कोर कमेटी की बैठक हर दो माह में आयोजित की जाएगी ताकि समय पर बड़े निर्णय लिए जा सकें। बैठक में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला, वीडी शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल जैसे कद्दावर नेता मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट