सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के परिणाम में इस वर्ष छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसी क्रम में विजयराघवगढ़ क्षेत्र के छात्र ऋषि पटेल ने शानदार सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल खिरबा नं. 2 के छात्र ऋषि पटेल ने 500 में से 471 अंक प्राप्त कर 94.2%से फर्स्ट डिवीजन में सफलता अर्जित की है। उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें जिले के होनहार विद्यार्थियों की सूची में शामिल कर दिया है।ऋषि का विषयवार प्रदर्शन भी बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने हिंदी में 96, अंग्रेजी में 75, संस्कृत में 94, गणित में 96, विज्ञान में 96 और सामाजिक विज्ञान में 89 अंक प्राप्त किए हैं। खास बात यह रही कि उन्होंने हिंदी, संस्कृत, गणित और विज्ञान जैसे प्रमुख विषयों में डिस्टिंक्शन हासिल कर अपनी मेधा का परिचय दिया।ऋषि की इस सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता रवेंद्र पटेल और माता प्रभा पटेल ने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व जताया है और इसे उसकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम बताया है।शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ ऋषि ने एनसीसी ‘A’ सर्टिफिकेट कोर्स में भी भाग लिया, जो उनके सर्वांगीण विकास को दर्शाता है।ऋषि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया है। वहीं, स्कूल प्रबंधन और क्षेत्र के लोगों ने भी उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।आज के समय में ऐसे मेहनती और प्रतिभाशाली छात्र ही प्रदेश और देश का भविष्य संवार रहे हैं।
कटनी के पी एम श्री शासकीय स्कूल के छात्र ऋषि पटेल ने किया कमाल, कक्षा 10वीं मे 471 अंक लाकर बना जिले का सितारा
सम्बंधित ख़बरें


