P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशथाने की दहलीज पर बंटे रसोई गैस सिलेंडर, सरकारी दावों की खुली...

थाने की दहलीज पर बंटे रसोई गैस सिलेंडर, सरकारी दावों की खुली पोल!

सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने पहुंच गए। भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि गैस एजेंसी संचालक को सिलेंडरों से भरी गाड़ी सीधे थाने के सामने खड़ी करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि स्थिति को संभालने के लिए पुलिस की मौजूदगी में “खाकी के साये” में ही सिलेंडरों का वितरण कराया गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोग घंटों इंतजार करते नजर आए।

सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसी नौबत क्यों आई? क्या गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है? सरकार के दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। फिलहाल यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

8th Pay Commission Job: 1.80 लाख सैलरी वाली निकली वैकेंसी, तुरंत करें अप्लाई – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट