घंसौर/ खबर डिजिटल/ जिला सिवनी मनोज नामदेव/ घंसौर, जिला सिवनी/ क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान भावा एकेडमी हायर सेकेंडरी घंसौर में सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में हर्ष का वातावरण छा गया। इस वर्ष विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
जिला स्तर पर विशेष उपलब्धि: कक्षा 10वीं में पूर्णिमा कश्यप ने 97.80% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं लोकेश बाकले ने 97.60% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
कक्षा 10वीं के मेधावी छात्र-छात्राएँ:
पूर्णिमा कश्यप — 97.80%
लोकेश बाकले — 97.60%
आर्यन गिरियाम — 97.20%
काजल कुर्वेति — 97%
निधि नगपुरे — 96.60%
श्रृंखला प्रजापति — 96.20%
अर्पिता सेन — 96%
सूर्यांश पटेल — 96%
साक्षी रजक — 96%
आस्था अग्रवाल — 95.40%
सिद्धि बोपचे — 95%
विषयवार उत्कृष्ट उपलब्धि (100/100 अंक):
निधि नगपुरे — हिंदी (100/100)
काजल कुर्वेति — हिंदी (100/100)
श्रृंखला प्रजापति — विज्ञान (100/100)
कक्षा 10वीं का समग्र प्रदर्शन:
90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी: 21
शेष 35 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी (First Division) में सफलता प्राप्त की
कक्षा 12वीं के मेधावी छात्र-:
तनमय बाकले (Maths) — 93.60%
सुधांशु सरोते (Biology) — 85.40%
अंकुर शिवहरे (Commerce) — 87.40%
संकायवार समग्र प्रदर्शन:
गणित संकाय — सभी 14 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
जीव विज्ञान संकाय — सभी 19 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
कॉमर्स संकाय — सभी 11 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 100% रहा, जो संस्था की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था और निरंतर मेहनत को दर्शाता है।
विद्यालय के प्राचार्य मोहित ठाकुर जी ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हमारा उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों का विकास करना है।”
इस उत्कृष्ट सफलता में विद्यालय के मोटिवेटर कुंवर शक्ति सिंह सिसोदिया जी द्वारा प्राप्त मार्गदर्शन का विशेष योगदान रहा, जिनके प्रेरणादायक निर्देशन से विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रोत्साहन मिला। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सराहना: संस्था के प्रेसिडेंट अंशुल परिहार जी एवं वाइस प्रेसिडेंट चित्रलेखा झाला जी ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
साथ ही विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान करने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक दीपक ठाकरे एवं इमरान अंसारी को विशेष इंक्रीमेंट (परितोषिक) देने के निर्देश भी प्रदान किए। इस अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों का सम्मान किया गया तथा शिक्षकों ने उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। पूरे विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


