P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसिवनी: बिजली बिल बकाया पर एक्शन की चेतावनी, गांव-गांव लग रहे शिविर

सिवनी: बिजली बिल बकाया पर एक्शन की चेतावनी, गांव-गांव लग रहे शिविर

बंडोल/सिवनी। राकेश यादव/ बंडोल विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भवनों में बिजली विभाग द्वारा विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण उपभोक्ताओं को समाधान योजना एवं पीएम सूर्यघर योजना की जानकारी दी जा रही है।

बंडोल विद्युत वितरण केंद्र के प्रभारी जेई आशीष कुरचे एवं विभागीय स्टाफ द्वारा पंचायतवार शिविर लगाकर योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। शिविरों में बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने तथा समय पर भुगतान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में 211 कनेक्टेड उपभोक्ताओं पर लगभग 9 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है, जबकि पीडी श्रेणी के 440 उपभोक्ताओं पर करीब 36 लाख रुपये की विद्युत देनदारी लंबित है।

इस संबंध में प्रभारी आशीष कुरचे ने बताया कि मार्च से 15 मई तक चल रही समाधान योजना के तहत उपभोक्ताओं को बकाया राशि जमा करने में राहत प्रदान की जा रही है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे योजना का लाभ लेते हुए शीघ्र भुगतान करें।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 15 मई तक बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित उपभोक्ता की स्वयं होगी। साथ ही उपभोक्ताओं को पीएम सूर्यघर योजना से जुड़कर शासन की सुविधाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट