P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसिवनी: कलेक्टर नेहा मीना ने मेधावी विद्यार्थियों से की मुलाकात

सिवनी: कलेक्टर नेहा मीना ने मेधावी विद्यार्थियों से की मुलाकात

सिवनी/ खबर डिजिटल/ विशाल भारद्वाज/ जिले के लिए गौरव का क्षण उस समय और विशेष बन गया, जब माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा परिणामों में राज्यस्तरीय प्रवीणता सूची में स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं से कलेक्टर नेहा मीना ने आत्मीय भेंट की।

कलेक्टर मीना ने विद्यार्थियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। यह केवल सम्मान का अवसर नहीं, बल्कि उन सपनों का उत्सव था, जो अब साकार होने की दिशा में अग्रसर हैं। उन्होंने प्राचार्यों एवं अभिभावकों को भी बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

MP Transfer Policy: MP में होंगे ताबड़तोड़ तबादले, हटेगी तबादला नीति से पाबंदी

विद्यार्थियों से संवाद के दौरान जब उनके सपनों के बारे में पूछा गया, तो किसी ने डॉक्टर, किसी ने इंजीनियर और किसी ने प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज की सेवा करने की इच्छा व्यक्त की। इस पर कलेक्टर श्रीमती मीना ने कहा, “आज के ये बच्चे ही कल हमारे जिले और देश का भविष्य गढ़ेंगे।”

कलेक्टर मीना ने सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि नवोदय विद्यालय से समन्वय स्थापित कर विकासखंड स्तर तक सुनियोजित करियर काउंसलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे प्रत्येक विद्यार्थी को अपने लक्ष्य के अनुरूप सही मार्गदर्शन मिल सके। उन्होंने विद्यार्थियों से भी अपील की कि वे करियर काउंसलिंग में सक्रिय रूप से भाग लेकर अपने भविष्य की स्पष्ट दिशा तय करें।

जनगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को इस दिन तक नहीं मिलेगी छुट्टी, बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना मना – Khabar Digital

उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि वे जीवन में अपने माता-पिता और शिक्षकों के योगदान को सदैव स्मरण रखें तथा कोई भी निर्णय लेते समय उनके प्रभाव पर अवश्य विचार करें। साथ ही निरंतर परिश्रम करते हुए भविष्य में भी जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर मीना ने यह भी कहा कि सफलता के उच्च शिखर पर पहुंचने के बाद भी अपने गांव, जिले और प्रदेश से जुड़े रहें तथा समाज सेवा की भावना को हमेशा जीवित रखें। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अंजली शाह, अपर कलेक्टर सुनीता खंडायत, जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस. कुमरे सहित विद्यार्थियों के अभिभावक, प्राचार्य एवं मार्गदर्शक शिक्षक उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट