नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह फैसला नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।
बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। इसके साथ ही कर्मचारियों का DA 56 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है।
सरकार के इस निर्णय से करीब 50.46 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68.27 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। हालांकि, इससे सरकारी खजाने पर लगभग 6791.24 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक बोझ पड़ेगा।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह बढ़ोतरी सातवां वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर तय फॉर्मूले के अनुसार की गई है, जिसका उद्देश्य महंगाई के असर को कम करना है।


