सबहेड–:अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में आयोजन, समाजजनों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी —अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव के अवसर पर 23 अप्रैल को कटनी शहर में भव्य शोभायात्रा एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर कायस्थ समाज में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।कार्यक्रम के अंतर्गत शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकलेगी, जिसमें भगवान चित्रगुप्त की आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल रहेंगी। साथ ही, भूदिर जीर्णोद्धार से संबंधित धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न किए जाएंगे।आयोजकों ने बताया कि इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों को आमंत्रित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर सकें।समस्त कायस्थ समाज, कटनी (म.प्र.) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक संख्या में उपस्थित होकर शोभायात्रा की गरिमा बढ़ाएं।


