सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— कटनी-मैहर रेलखंड के झुकेही रेलवे स्टेशन के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जनता एक्सप्रेस से गिरकर एक अज्ञात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।आउटर पर हुआ हादसाप्राप्त जानकारी के अनुसार, जनता एक्सप्रेस जैसे ही झुकेही स्टेशन के आउटर के पास पहुंची, तभी एक यात्री अचानक असंतुलित होकर चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण यात्री के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया।तत्काल अस्पताल भेजा गया घायलहादसे के बाद झुकेही स्टेशन मास्टर ने तत्परता दिखाते हुए घायल को प्राथमिक उपचार दिलाया और अन्य ट्रेन से कटनी स्टेशन रवाना किया। कटनी स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मास्टर चितरंजन दुबे ने स्थिति संभाली। ट्रेन के पहुंचते ही घायल को सावधानीपूर्वक उतारकर रेलवे कर्मचारियों की मदद से एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया।पहचान के प्रयास जारीजिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक अत्यधिक रक्तस्राव के चलते घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिलने से पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के थानों में सूचना प्रसारित कर दी गई है।
P


