Petrol Diesel Price Today: मध्यप्रदेश में 23 अप्रैल के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं. राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 106.63 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 91.99 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर जैसे शहरों में भी कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिला है. कहीं थोड़ी राहत मिली है तो कहीं दरें स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन कुल मिलाकर ईंधन के दाम लगातार उतार-चढ़ाव में बने हुए हैं.
23 अप्रैल 2026 को सुबह 6 बजे जारी अपडेट के अनुसार राज्य के ज्यादातर शहरों में कीमतें लगभग स्थिर रहीं. बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया.
गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक भोपाल में पेट्रोल 106.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.89 रुपये प्रति लीटर है. इंदौर में पेट्रोल 106.97 रुपये और डीजल 91.94 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
ग्वालियर में पेट्रोल 107.19 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 91.83 रुपये प्रति लीटर है. उज्जैन में पेट्रोल 106.87 रुपये और डीजल 92.24 रुपये प्रति लीटर है. वहीं जबलपुर में पेट्रोल 106.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.95 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है.
कुछ शहरों में कीमतों में हल्की गिरावट से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन कई जगहों पर दरें या तो स्थिर हैं या बढ़ी हुई हैं. ऐसे में वाहन चालकों और आम लोगों के लिए रोजाना के रेट पर नजर रखना जरूरी हो गया है.
जानकारों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत करीब 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई है. इसके बावजूद देश में तेल कंपनियां कीमतों को नियंत्रित रखे हुए हैं, जिससे बाजार में ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
