Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में स्वच्छता अभियान को मिली नई ऊर्जा, ब्रांड एम्बेसडरों ने निगमायुक्त...

कटनी में स्वच्छता अभियान को मिली नई ऊर्जा, ब्रांड एम्बेसडरों ने निगमायुक्त से की सौजन्य भेंट

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी– स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर शहर में चल रहे स्वच्छता अभियानों को और प्रभावी बनाने की दिशा में शुक्रवार को स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडरों के दल ने निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार से सौजन्य भेंट की। इस दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत पूर्व में आयोजित गतिविधियों, जनजागरूकता अभियानों और नागरिक सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में ब्रांड एम्बेसडरों ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए आगामी गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।निगमायुक्त तपस्या परिहार ने ब्रांड एम्बेसडर दल की पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए आमजन की सहभागिता बेहद जरूरी है। उन्होंने नागरिकों को कचरा पृथक्करण, स्वच्छता के प्रति जागरूकता और अभियान में भागीदारी सुनिश्चित कराने में एम्बेसडरों की सक्रिय भूमिका पर बल दिया।इस अवसर पर ब्रांड एम्बेसडर आशुतोष मनके, निशा तिवारी, नीलम जगवानी, मारूफ अहमद हनफी, राजेंद्र कौर लांबा, अरविंद गुप्ता, हीरामणि बरसैंया, पूनम गुप्ता, पायल जेतवानी, रेखा अंजू तिवारी, एम जे एस लुसियन सहित नोडल अधिकारी आदेश जैन, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।नगर निगम ने उम्मीद जताई है कि समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से कटनी स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान हासिल करेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट