राजगढ़/ राजगढ़ जिले के ब्यावरा में खेतों में पराली जलाने के कारण बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ब्यावरा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर रेलवे पटरी के आसपास आग और घना धुआं फैलने से दो ट्रेनों को रोकना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, बीना से नागदा जा रही यात्री ट्रेन को स्टेशन से करीब 6 किलोमीटर पहले रोक दिया गया। वहीं साबरमती एक्सप्रेस को ब्यावरा रेलवे स्टेशन पर ही खड़ा करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाने के बाद तेज हवा और भीषण गर्मी के चलते आग व धुआं रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।
स्थिति गंभीर होने पर नागदा-बीना ट्रेन को पीछे रिवर्स कर सुरक्षित स्थान पर लाना पड़ा। इसके पीछे आ रही साबरमती एक्सप्रेस भी रोक दी गई और सुचना मिलते हीं मोके पर पुलिस पहुंची साथ हीं फायर बिग्रेड को सुचना दी जिससे आग पर काबू पाया जा सके
ट्रेन में मौजूद यात्री, खासकर बच्चे, गर्मी और पानी की कमी से परेशान नजर आए। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी रही। काफी देर तक दोनों ट्रेनें रुकी रहीं।
