सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी, मध्यप्रदेश:शहर के गौरव और देश के ख्यातिलब्ध वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रमाकांत निगम को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक और सांस्कृतिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय स्वामी विवेकानंद पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान उत्तराखंड स्थित इंडिपेंडेंस इंडिया हॉनर फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया, जिसमें डॉ. निगम को सम्मान पत्र, ट्रॉफी और मेडल भेंट कर उनकी बहुमुखी प्रतिभा का अभिनंदन किया गया। संस्था ने पिछले पांच दशकों से साहित्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान को सराहते हुए यह सम्मान प्रदान किया।डॉ. रमाकांत निगम न केवल एक वरिष्ठ साहित्यकार हैं, बल्कि वे कवि, लेखक, पत्रकार, शिक्षाविद, न्यायविद और समाजसेवी के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। उनकी लेखनी, वक्तृत्व कला और मंच संचालन ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है।इस सम्मान के उपलक्ष्य में नगर सहित प्रदेश और देशभर के साहित्यकारों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।डॉ. रमाकांत निगम का यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का प्रतीक है, बल्कि कटनी जिले के लिए भी गर्व का विषय बन गया
डॉ. रमाकांत निगम को ‘राष्ट्रीय स्वामी विवेकानंद पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से नवाजा गया
सम्बंधित ख़बरें
