Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीमुड़वारा विधायक का मानवीय कदम — जिला अस्पताल को मिला 4 कैबिनेट...

मुड़वारा विधायक का मानवीय कदम — जिला अस्पताल को मिला 4 कैबिनेट वाला डेड बॉडी फ्रीजर

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी

सब-हेडलाइन:–

6.50 लाख की लागत से मिला आधुनिक फ्रीजर, शवों को सुरक्षित रखने में होगी बड़ी मदद

खबर डिजिटल कटनी, 02 मई मानवता की सेवा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने जिला चिकित्सालय के पोस्टमार्टम गृह के लिए अत्याधुनिक डेड बॉडी फ्रीजर भेंट किया है।कटनी जिला चिकित्सालय को अब शवों के सुरक्षित संरक्षण के लिए बड़ी राहत मिलने वाली है। विधायक निधि से करीब 6 लाख 50 हजार रुपये की लागत से चार कैबिनेट वाला स्टेनलेस स्टील डेड बॉडी फ्रीजर उपलब्ध कराया गया है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजसिंह ठाकुर ने बताया कि कई बार कानूनी प्रक्रिया, पोस्टमार्टम या अंतिम संस्कार में देरी होने के कारण शवों के खराब होने की आशंका बनी रहती थी। ऐसे में यह फ्रीजर व्यवस्था न केवल शवों को सुरक्षित रखेगा, बल्कि उन्हें सम्मानजनक स्थिति में संरक्षित करने में भी मदद करेगा।विधायक जायसवाल इससे पहले भी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कई कदम उठा चुके हैं। उन्होंने टीबी मरीजों के लिए 12 लाख 40 हजार रुपये की लागत से पोर्टेबल एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई थी। साथ ही वे 180 टीबी मरीजों के ‘निक्षय मित्र’ बनकर लगातार 6 महीने तक उन्हें पोषण किट भी प्रदान कर रहे हैं।इस पहल के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है। सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा सहित अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के आधुनिक संसाधनों से जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी और आमजन को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।कुल मिलाकर, यह पहल न सिर्फ स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करती है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं को भी सम्मान देती है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट