Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी दुर्गा बाई व्याम को दिलाई...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी दुर्गा बाई व्याम को दिलाई भाजपा की सदस्यता

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पद्मश्री दुर्गा बाई को भाजपा की सदस्यता दिलायी।

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को संगठन पर्व के दूसरे चरण के “अधिकतम सदस्यता दिवस” पर पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गा बाई व्याम को भाजपा की सदस्यता दिलाई। डॉ. यादव स्वयं उनके निवास पर पहुंचे और उन्हें भाजपा परिवार में शामिल किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें पद्मश्री दुर्गा बाई व्याम से मिलने का संदेश मिला था। उन्होंने बताया कि दुर्गा बाई सरकार द्वारा रानी दुर्गावती जी की गौरवगाथा और सुशासन को आगे बढ़ाने के प्रयासों से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जनजातीय वर्ग के साथ खड़े हैं, उससे दुर्गा बाई प्रेरित हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जिस सुदूर जनजातीय क्षेत्र की महिला को पद्मश्री सम्मान से नवाजा था, वह समाज को जोड़ने और सेवा के लिए आगे आ रही हैं। मुझे खुशी है कि आज संगठन पर्व के दूसरे चरण में पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गा बाई भाजपा परिवार का हिस्सा बन रही हैं।”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में चल रहे सदस्यता अभियान के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि इस प्रयास के माध्यम से भाजपा परिवार का विस्तार किया जा रहा है।

व्हाटसएप ग्रुप से जुड़ने के लिए – https://whatsapp.com/channel/0029Va8hxRB2Jl8JUfTN8l3k
फेसबुक पर जाने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.facebook.com/khabardigital
ट्वीटर पर जाने कि लिए यहां क्लिक करें – https://www.facebook.com/khabardigital
यूट्यूब चैनल से जुड़न के लिए यहां क्लिक करें – https://www.youtube.com/channel/UCZe36wnNveMukZlodLAEJ3Q

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट