सिवनी/राकेश यादव/ राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आम से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा बंडोल थाना क्षेत्र के सोना डोगरी के पास हुआ, जहां ट्रक नागपुर से जबलपुर की ओर जा रहा था।
ट्रक पलटते ही हाईवे पर आम बिखर गए और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची।
हादसे में ट्रक चालक और परिचालक घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कराने का कार्य शुरू किया। घटना के बाद कुछ समय तक हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा।
