डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो, तो छोटी जगह से निकलकर भी आसमान छूआ जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है डिंडौरी जिले के शाहपुरा जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमेरा के होनहार खिलाड़ी चिराग जायसवाल ने… चिराग ने नेपाल के पोखरा में आयोजित ‘इंडो-नेपाल यूथ गेम्स’ में अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए हैं।
3 मई से 7 मई 2026 तक नेपाल के पोखरा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय यूथ गेम्स में चिराग ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अपनी चपलता और तकनीक के दम पर उन्होंने पूरी प्रतियोगिता में दबदबा बनाए रखा। चिराग ने इस चैंपियनशिप में एक स्वर्ण (Gold) और एक रजत (Silver) पदक जीतकर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे भारत का गौरव बढ़ाया है।

रोमांचक रहा फाइनल मुकाबला
17 वर्षीय चिराग ने इस प्रतियोगिता के दौरान कुल 5 मैच खेले। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देश भारत, श्रीलंका, मलेशिया, भूटान,और नेपाल ।खेल के दौरान एक राउंड में ‘बाय’ मिलने के बाद उन्होंने सीधे फाइनल की राह पकड़ी। फाइनल मुकाबले में भारत और नेपाल के बीच बेहद रोमांचक टक्कर देखने को मिली। अंततः भारत ने 60-54 के स्कोर से नेपाल को शिकस्त दी और जीत हासिल की।
चिराग, श्री अनिल जायसवाल और श्रीमती गूंजा जायसवाल के सुपुत्र हैं। उनकी इस अंतरराष्ट्रीय सफलता की खबर जैसे ही उनके गृह ग्राम अमेरा और शाहपुरा क्षेत्र में पहुंची, वहां खुशी का माहौल छा गया। ग्रामीणों का कहना है कि चिराग ने इतनी कम उम्र में विदेश की धरती पर तिरंगा लहराकर यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।
खिलाड़ी का नाम: चिराग जायसवाल
स्थान: ग्राम अमेरा (जनपद शाहपुरा, डिंडौरी)
खेल: ताइक्वांडो
आयोजन स्थल: पोखरा, नेपाल
जीते गए पदक: 1 गोल्ड और 1 सिल्वर
स्कोर (फाइनल): भारत 60 – नेपाल 54
चिराग की इस सफलता के लिए खबर डिजिटल की तरफ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है।
