Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशउज्जैन में राज्य अधिवक्ता परिषद के निर्वाचन की प्रकिया संपन्न, 122 उम्मीदवार...

उज्जैन में राज्य अधिवक्ता परिषद के निर्वाचन की प्रकिया संपन्न, 122 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

उज्जैन/खबर डिजिटल/ उज्जैन स्थित कोठी परिसर में मंगलवार को मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के निर्वाचन के तहत मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। प्रदेशभर से कुल 122 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला अधिवक्ताओं के वोट से होगा। इस निर्वाचन में पूरे मध्यप्रदेश से लगभग 87 हजार मतदाता पंजीकृत हैं। उज्जैन में बनाए गए मतदान केंद्र पर 367 मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

उज्जैन से इस चुनाव में चार उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें सुरेन्द्र चतुर्वेदी, संदीप मेहता, आशीष उपाध्याय और अतुल रैना शामिल हैं। सभी प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए व्यापक जनसंपर्क किया। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसके लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार मतगणना के बाद लगभग एक महीने में चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। परिणाम को लेकर उम्मीदवारों और अधिवक्ताओं में उत्सुकता बनी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट