Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशआलीराजपुरबोरकारा में पशुपालन जागरूकता-बांझपन निवारण शिविर आयोजित

बोरकारा में पशुपालन जागरूकता-बांझपन निवारण शिविर आयोजित

आलीराजपुर/ खबर डिजिटल/कुलदीप खराङीया/ बोरकारा में पशुपालन जागरूकता एवं बांझपन निवारण शिविर आयोजित/ ग्राम बोरकारा में पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों के हित में पशुपालन जागरूकता एवं बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पशुपालक शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य पशुओं में होने वाली बांझपन समस्या के समाधान, बेहतर पशुपालन तकनीकों की जानकारी एवं पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

शिविर के दौरान पशु चिकित्सकों द्वारा गाय, भैंस एवं अन्य पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पशुपालकों को पशुओं के संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण, स्वच्छता एवं रोगों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बांझपन से प्रभावित पशुओं का उपचार कर आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं।

विशेषज्ञों ने बताया कि आधुनिक तकनीक एवं सही देखभाल से पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा सकती है, जिससे ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शिविर में पशुपालकों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिनका चिकित्सकों द्वारा समाधान बताया गया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से पशुपालकों को काफी लाभ मिलता है और पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम के अंत में पशुपालकों से पशुओं की नियमित जांच एवं देखभाल करने की अपील की गई।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट