Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशKanhiwada Road Accident: शादी समारोह से लौट रही महिला को ट्राला ने...

Kanhiwada Road Accident: शादी समारोह से लौट रही महिला को ट्राला ने रौंदा, दर्दनाक मौत

Kanhiwada Road Accident

कान्हीवाड़ा (सिवनी) Kanhiwada Road Accident: कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उत्सव पैलेस के सामने बुधवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्राला ने स्कूटी सवार महिला को बेरहमी से कुचल दिया, जिससे महिला की मौके पर ही हृदयविदारक मौत हो गई। हादसे में स्कूटी पर सवार एक अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है।

पाइप से लदा ट्राला शरीर के ऊपर से गुजरा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मटिया टोला निवासी अनुसुइया उईके अपने एक परिजन के साथ स्कूटी पर सवार होकर एक शादी समारोह से वापस लौट रही थीं। जैसे ही वे कान्हीवाड़ा स्थित उत्सव पैलेस के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक पाइप से लदे ओवरलोड 6 चक्का ट्राला ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्राला की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके सभी छह टायर महिला के शरीर के ऊपर से गुजर गए। इस भयावह हादसे में महिला का शरीर पूरी तरह पिस गया और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

Seoni Weather Update: तेज आंधी-तूफान संग बारिश, हाईवे पर गिरे पेड़ और बोर्ड – Khabar Digital

परिजनों में कोहराम, एक घायल जिला अस्पताल रेफर
दुर्घटना में स्कूटी सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय सिवनी पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे की खबर मिलते ही मटिया टोला में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही कान्हीवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पाइप से लदे उक्त ट्राला को जब्त कर लिया है और चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट