सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— संजय पाठक के नेतृत्व में कटनी के जनप्रतिनिधियों एवं हिंदू समाज के लोगों ने तमिलनाडु के डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान से करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।ज्ञापन में कहा गया कि 12 मई को दिए गए बयान में उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर सनातन धर्म को समाप्त करने की बात कही और इसे लोगों को बांटने वाला बताया, जो अत्यंत आपत्तिजनक एवं भड़काऊ है। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया कि सितंबर 2023 में भी उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से की थी।विधायक संजय पाठक एवं अन्य प्रतिनिधियों ने कहा कि सनातन धर्म भारत की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का आधार है तथा देश-विदेश के करोड़ों लोग इसमें आस्था रखते हैं। ऐसे में एक जनप्रतिनिधि द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली है।ज्ञापन में मांग की गई कि उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने, समाज में वैमनस्य फैलाने एवं शांति भंग करने संबंधी प्रावधानों के तहत FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजू शर्मा, पार्षद सुमित्रा रावत, शशिकांत तिवारी, प्रभा गुप्ता, अलका पांडे सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सनातन पर बयान से सियासत गरम, विधायक संजय पाठक ने उदयनिधि स्टालिन पर FIR की मांग
सम्बंधित ख़बरें
