उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर इन दिनों यार्ड रिमॉडलिंग का बड़ा काम चल रहा है. यह कार्य 4 मई से शुरू होकर 27 मई तक जारी रहेगा. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य ट्रेनों की आवाजाही को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाना है, ताकि यात्रियों को भविष्य में बेहतर सुविधाएं मिल सकें.
यात्रियों के लिए खास खबर
इस काम का असर भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ेगा. रेलवे ने कुछ ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया है, जिससे मध्यप्रदेश के यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की जानकारी जरूर जांचनी होगी. खासतौर पर भोपाल से उत्तर प्रदेश, बिहार और मुंबई की ओर सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह अपडेट बेहद जरूरी माना जा रहा है.
ये ट्रेनें होंगी प्रभावित
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, इंदौर-पटना एक्सप्रेस और एलटीटी-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस जैसी कई प्रमुख ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में बदले हुए रूट से चलाया जाएगा. कुछ ट्रेनों को वाराणसी, अयोध्या, सुलतानपुर और प्रयागराज के रास्ते रवाना किया जाएगा. इसके अलावा कई ट्रेनों के तय स्टॉपेज और समय में भी बदलाव होने की संभावना जताई गई है.
रेलवे प्रशासन ने किया कहा
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर चेक करें. इसके लिए यात्री NTES ऐप, रेलवे पूछताछ सेवा या नजदीकी रेलवे स्टेशन से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. अधिकारियों का कहना है कि पहले से जानकारी लेने पर यात्रियों को अनावश्यक परेशानी और देरी से बचने में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
