Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, यातायात और कंट्रोल रूम को...

कटनी पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, यातायात और कंट्रोल रूम को मिले नए प्रभारी

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी। जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर को यातायात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि निरीक्षक राहुल पांडे को पुलिस कंट्रोल रूम का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।नई जिम्मेदारी मिलने के बाद निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर अब जिले की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन की कमान संभालेंगे। पुलिस विभाग के इस निर्णय को शहर की बढ़ती यातायात चुनौतियों से निपटने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।वहीं निरीक्षक राहुल पांडे को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाए जाने के बाद वे आपातकालीन सूचनाओं के समन्वय, पुलिस संचालन की मॉनिटरिंग और त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। विभाग को उम्मीद है कि उनके अनुभव और कार्यशैली से कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली और अधिक मजबूत एवं प्रभावी होगी।

खबर डिजिटल संवाददाता सौरभ श्रीवास्तव कटनी मो. 9131308097

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट