सिवनी/खबरडिजिटल/राकेश यादव/ मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की ग्राम पंचायत बंडोल अंतर्गत ग्राम राहीवाडा में नशा मुक्त अभियान लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। गांव को पूर्ण रूप से नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से सर्व समाज, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में युवा तरुणाई एकजुट होकर शराब के खिलाफ मैदान में उतर आई।
https://whatsapp.com/channel/0029Va8hxRB2Jl8JUfTN8l3k
ग्रामीण देशी-विदेशी शराब दुकान पहुंचे, जहां उन्होंने शराब दुकान संचालक से गांव में शराब की सप्लाई बंद करने की मांग करते हुए अपनी बात मजबूती से रखी। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि शराब के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है और युवा पीढ़ी पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है।
वहीं दूसरी ओर गांव की नारी शक्ति बंडोल थाना पहुंची और थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर गांव में अवैध रूप से बिक रही शराब पर सख्त कार्रवाई करने एवं शराब बंद कराने की मांग की।
ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि गांव में बढ़ते नशे के कारण परिवार और समाज दोनों प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए प्रशासन जल्द ठोस कदम उठाए।
इस दौरान Madhya Pradesh Police के बंडोल थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए जल्द कार्रवाई करने की बात कही।
गांव में चल रहे इस नशा मुक्त अभियान की क्षेत्रभर में चर्चा हो रही है और लोग ग्रामीणों की एकजुटता की सराहना कर रहे हैं।
