Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशहादसों का गढ़ बना गोरखपुर कला चौक, गेहूं खरीद केंद्र बना किसानों-राहगीरों...

हादसों का गढ़ बना गोरखपुर कला चौक, गेहूं खरीद केंद्र बना किसानों-राहगीरों की मुसीबत

सिवनी/खबरडिजिटल/ राकेश यादव/ सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर कला चौक स्थित गेहूं खरीद केंद्र इन दिनों हादसों का कारण बनता जा रहा है। मंगलवार को अलग-अलग समय पर तीन सड़क दुर्घटनाएं सामने आईं, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दो यात्री बसें खरीद केंद्र पहुंचे किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से जा भिड़ीं। हादसों में करीब 10 से 12 लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं एक अन्य दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खरीद केंद्र के आसपास हाईवे किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और अन्य वाहन अव्यवस्थित तरीके से खड़े किए जा रहे हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश पुलिस और डायल 112 की टीम द्वारा किसानों एवं खरीद केंद्र प्रभारी को कई बार समझाइश दी जा चुकी है, बावजूद इसके व्यवस्थाओं में सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि खरीद केंद्र के आसपास यातायात व्यवस्था दुरुस्त कर दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट