Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में सड़क निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, घटिया सामग्री इस्तेमाल का...

कटनी में सड़क निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, घटिया सामग्री इस्तेमाल का दावा

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-= कटनी जनपद पंचायत कटनी अंतर्गत ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द में सड़क निर्माण कार्य को लेकर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। समाजसेवी इंद्रा मिश्रा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि जैन मंदिर के पीछे एवं गौशाला के पास बनाई गई सड़क में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार आरोप है कि सड़क निर्माण में सीमेंट, रेत और डस्ट की निर्धारित मात्रा का उपयोग नहीं किया गया, जिसके कारण सड़क की मजबूती और गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप यह भी है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी कर जल्दबाजी में काम पूरा किया गया।समाजसेवी इंद्रा मिश्रा का कहना है कि जब सड़क निर्माण कार्य चल रहा था, उस दौरान जनपद कटनी की इंजीनियर आरती पाल भी मौके पर पहुंची थीं और संबंधित ठेकेदार को गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद निर्माण कार्य में कथित रूप से लापरवाही जारी रही।वहीं इस मामले में जब संबंधित इंजीनियर आरती पाल से फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया और न ही किसी प्रकार का जवाब दिया।अब स्थानीय लोगों द्वारा निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट