Tuesday, November 3, 2026
Homeव्यापारवेस्ट मैनेजमेन्ट से जुड़ी सेवाओं में 61 फीसदी बढ़ोतरी सस्टेनेबिलिटी पर बढ़ते...

वेस्ट मैनेजमेन्ट से जुड़ी सेवाओं में 61 फीसदी बढ़ोतरी सस्टेनेबिलिटी पर बढ़ते फोकस को दर्शाती हैः जस्टडायल

●        इस विश्लेषण के तहत अप्रैल 2024-मार्च 2025 से अप्रैल 2025- मार्च 2026 के बीच सर्च वॉल्युम की तुलना की गई

●        देश भर में वेस्ट मैनेजमेन्ट सर्विस की सर्च 36 फीसदी बढ़ी

●        दिल्ली इस श्रेणी में सबसे आगे रहा, जहां वेस्ट मैनेजमेन्ट सेवाओं की सर्च 61 फीसदी बढ़ी

●        देश भर में स्क्रैप डीलर की सर्च में 21 फीसदी बढ़ोतरी हुई

●        चेन्नई में स्क्रैप डीलरांे की सर्च में सबसे ज़्यादा 41 फीसदी बढ़ोतरी देखी ई

●        बैंगलोर और दिल्ली दोनों शहरों में स्क्रैप डीलरांे की सर्च 26 फीसदी बढ़ी

मुंबई : भारत के नंबर 1 लोकल सर्च इंजन जस्टडायल लिमिटेड के अनुसार देश भर में वेस्ट मैनेजमेन्ट (अपशिष्ट प्रबन्धन) एवं सस्टेनेबिलिटी से जुड़ी सेवाओं की सर्च करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। इस विश्लेषण के तहत अप्रैल 2024-मार्च 2025 से अप्रैल 2025- मार्च 2026 के बीच सर्च वॉल्युम की तुलना की गई, जिसके मुताबिक उपभोक्ताओं एवं कारोबारों में पर्यावरण के प्रति सजग तरीकों के बारे में जागरुकता बढ़ रही है, वे पर्यावरण अनुकूल तरीकों को अपना रहे हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर वेस्ट मैनेजमेन्ट से जुड़ी सर्च में 36 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जो अपशिष्ट के संगठित निपटान, रीसायक्लिंग समाधानों तथा अपशिष्ट की हैंडलिंग के लिए सस्टेनेबल तरीकों के बढ़ते अडॉप्शन को दर्शाती है। दिल्ली इस दृष्टि से सबसे मजबूत मार्केट के रूप में उभरा जहां 61 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, इसके बाद बैंगलोर में 35 फीसदी और पुणे में 34 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। मुंबई में 26 फीसदी, चेन्नई में 28 फीसदी और हैदराबाद में 25 फीसदी की बढ़ोेतरी हुई। ये आंकड़े मुख्य शहरी केन्द्रों में बढ़ती जागरुकता का संकेत हैं।

इस बीच देश भर में स्क्रैप डीलरों की सर्च में भी 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिससे साफ है कि उपभोक्ता रीसायक्लिंग और डिस्पोज़ल के ज़िम्मेदाराना तरीकों को अपना रहे हैं। चेन्नई 41 फीसदी बढ़ोतरी के साथ इस कैटेगरी में सबसे आगे रहा, इसके बाद बैंगलोर और दिल्ली दोनों शहरों में 26 फीसदी बढ़ोतरी देखी गई। हैदराबाद में 23 फीसदी बढ़ोतरी हुई, वहीं पुणे और मुंबई में क्रमशः 19 फीसदी और 18 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की ई।

ये आंकड़े सस्टेनेबिलिटी की तरफ उपभोक्ताओं के बढ़ते झुकाव को दर्शाते हैं। आज आम लोग और कारोबार ऐसी प्रथाओं को अपनाना चाहते हैं, जो रीसायक्लिंग एवं पर्यावरण के प्रति अनुकूल तरीकों को बढ़ावा दें तथा अपशिष्ट में कमी लाएं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट