सिवनी/खबर डिजिटल/ राकेश यादव/ सिवनी। जनपद पंचायत सिवनी अंतर्गत ग्राम पंचायत परासिया के रोजगार सहायक का कथित रूप से नशे की हालत में ग्राम राहीवाडा में पड़े होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा दी गई।
ग्रामीणों के अनुसार रोजगार सहायक देर रात नशे की हालत में पड़ा हुआ था, जिसके बाद ग्राम पंचायत परासिया के सरपंच से संपर्क किया गया। पहचान होने पर संबंधित व्यक्ति के परासिया पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायक होने की बात सामने आई।
घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि जिम्मेदार पद पर बैठे कर्मचारियों की इस प्रकार की हरकत से पंचायत व्यवस्था की छवि प्रभावित होती है। वहीं लोगों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
