Tuesday, November 3, 2026
Homeव्यापारजेएसडब्ल्यू पेंट्स ने एडवांस्ड डिफेंस™ टेक्नॉलॉजी से जेएसडब्ल्यू हेलो के साथ अपना...

जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने एडवांस्ड डिफेंस™ टेक्नॉलॉजी से जेएसडब्ल्यू हेलो के साथ अपना सुरक्षा-केंद्रित कैंपेन शुरू किया  

  • यह ब्रांड के सुरक्षा प्लेटफॉर्म का शुभारंभ है, जहां एडवांस्ड टेक्नॉलॉजी लग्जरी एस्थेटिक्स  को रोजमर्रा की सुरक्षा के साथ सहजता से जोड़ती है (LINK TO THE VIDEO)

मुंबई: जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने आज एडवांस्ड डिफेंस™ टेक्नॉलॉजी से अपने लक्जरी पेंट पोर्टफोलियो, जेएसडब्ल्यू हेलो के लिए अपना नया कैंपेन लॉन्च किया। यह लॉन्च आधुनिक घरों के लिए ब्रांड के विकसित होते दृष्टिकोण का संकेत है — ऐसे पेंट जो न केवल घरों को सुंदर बनाते हैं बल्कि उनकी सक्रिय रूप से रक्षा भी करते हैं, जिससे उपभोक्ता अधिक स्वतंत्रता और आत्मविश्वास के साथ जीवन जी सकें।

आज के घर पहले से कहीं अधिक डायनेमिक हैं — ऐसा स्थान जो काम, परिवार, उत्सवों और आत्म-अभिव्यक्ति के अनुरूप लगातार बदलते रहते हैं। आज के उपभोक्ता ऐसे समाधान चाहते हैं जो न सिर्फ सौंदर्य को बढ़ाएं बल्कि उनके घरों को कीटाणुओं, दाग-धब्बों, गंदगी और रोजमर्रा की टूट-फूट से भी बचाएं। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए, जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने अपना नया सुरक्षा-केंद्रित प्लेटफॉर्म, “सुरक्षा के संग जियो अपने रंग” पेश किया है, जो पेंट को एक अदृश्य माध्यम के रूप में परिभाषित करता है, जो लोगों को अपने घरों में बिना किसी चिंता के रहने की ताकत देता है।

इस प्लेटफॉर्म का मुख्य आधार जेएसडब्ल्यू हेलो है, जिसमें एडवांस्ड डिफेंस™ टेक्नॉलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह लग्जरी एस्थेटिक्स को 40 विभिन्न प्रकार के कीटाणुओं से सुरक्षा के साथ जोड़ता है, जिससे स्वस्थ और अधिक सुंदर घर बनाने में मदद मिलती है। सौंदर्यीकरण और सुरक्षा के सहज संयोजन से, जेएसडब्ल्यू हेलो आधुनिक भारतीय घरों के लिए पेंट की भूमिका को नई परिभाषा देता है। इस कैंपेन की फिल्म रोजमर्रा की जिंदगी के अंतरंग, चंचल और खूबसूरती से अपूर्ण क्षणों के माध्यम से इस दर्शन को दर्शाती है।

लॉन्च के मौके पर जेएसडब्ल्यू डेकोरेटिव पेंट्स के सीएमओ श्री रोहित तलवार ने कहा: “लोग अपने घरों में बिना किसी चिंता के खुलकर रहना चाहते हैं और उसकी  देखभाल की चिंता नहीं करना चाहते। जेएसडब्ल्यू हेलो विद एडवांस्ड डिफेंस™ पेंट को एक निष्क्रिय पृष्ठभूमि से बदलकर रोजमर्रा की जिंदगी का एक सक्रिय हिस्सा बना देता है। यह कैंपेन सुरक्षा को आत्मविश्वास के स्रोत के रूप में पेश करता है – जिससे लोग अधिक एक्सप्रेसिव, निश्चिंत और बेरोकटोक जीवन जी सकें।”

टीबीडब्ल्यूए लिंटास के चीफ क्रिएटिव एक्सपीरियंस ऑफिसर रसेल बैरेट ने कहा, “ज़्यादातर पेंट ब्रांड दीवारों की बात करते हैं। हमने उनके बीच मौजूद लोगों की बात करने का फैसला किया। यही हमारी खासियत है। जब आप पूरी तरह सुरक्षित महसूस करते हैं, तो आप बेफिक्र हो जाते हैं। ज़िंदगी भले ही अस्त-व्यस्त, मज़ेदार और खामियों से भरी हो, लेकिन जेएसडब्ल्यू पेंट्स हमेशा सतर्क रहता है। घरों को कीटाणुओं, रंग फीका पड़ने, खरोंचों और रोज़मर्रा की भागदौड़ से बचाता है।”

इस लॉन्च के साथ, जेएसडब्ल्यू पेंट्स उपभोक्ताओं के जीवन में पेंट के महत्व को फिर से परिभाषित कर रहा है, केवल सौंदर्य से परे जाकर ऐसे समाधान तैयार कर रहा है जो सुंदरता बढ़ाते हैं, सुरक्षा प्रदान करते हैं और लोगों को भरपूर जीवन जीने में सक्षम बनाते हैं। जेएसडब्ल्यू हेलो और इसके व्यापक सुरक्षा-केंद्रित पोर्टफोलियो के माध्यम से, ब्रांड इस श्रेणी के लिए एक अधिक प्रगतिशील और भविष्य के लिए तैयार दृष्टिकोण प्रस्तुत कर रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न के साथ शुरू किया गया यह एकीकृत कैंपेन टेलीविजन, डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित किया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं तक इसकी व्यापक पहुंच और सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट