Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP Wheat Record: मध्य प्रदेश ने बनाया नया कीर्तिमान, 13 लाख किसानों...

MP Wheat Record: मध्य प्रदेश ने बनाया नया कीर्तिमान, 13 लाख किसानों से खरीदा 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल।  मध्य प्रदेश ने समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश में अब तक 13 लाख 10 हजार किसानों से करीब 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। इस उपलब्धि के साथ राज्य गेहूं खरीदी के मामले में पंजाब के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। खरीदी प्रक्रिया अभी भी कई केंद्रों पर जारी है।

10 साल में सबसे अधिक खरीदी

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि कोविड काल को छोड़कर पिछले एक दशक में यह सबसे बड़ी गेहूं खरीदी है। उन्होंने कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने और खरीदी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
cm mohan yadav review meeting today hindi news mp
cm mohan yadav review meeting today hindi news mp

मुख्यमंत्री मोहन यादव कर रहे निगरानी

राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने गेहूं खरीदी का लक्ष्य 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया। मंत्री के अनुसार सीएम मोहन ने स्वयं खरीदी व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं और कई खरीदी केंद्रों का निरीक्षण भी कर चुके हैं। किसानों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया गया है।

किसानों को 20 हजार करोड़ से अधिक भुगतान

प्रदेश सरकार अब तक किसानों को 20,680 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान कर चुकी है। किसानों से 2,625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है, जिसमें 2,585 रुपये समर्थन मूल्य और 40 रुपये बोनस शामिल है। जिन किसानों ने स्लॉट बुक कर लिए हैं, उनके लिए खरीदी की अंतिम तिथि 23 मई से बढ़ाकर 28 मई कर दी गई है।

खरीदी केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए तौल कांटों की संख्या बढ़ाई गई है। साथ ही पेयजल, छाया, बारदाना, हम्माल, कंप्यूटर और गुणवत्ता जांच जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

यह खबर भी पढ़िये..

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट