Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में देर रात सड़क पर उतरी ट्रैफिक पुलिस, पैदल भ्रमण कर...

कटनी में देर रात सड़क पर उतरी ट्रैफिक पुलिस, पैदल भ्रमण कर सुधारी यातायात व्यवस्था

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी शहर में सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटनी पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह द्वारा देर रात्रि शहर के प्रमुख मार्गों और व्यस्त चौराहों पर पैदल भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।इस दौरान यातायात थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ शहर की सड़कों पर पैदल मार्च करते हुए अव्यवस्थित यातायात को नियंत्रित करते दिखाई दिए। नो पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों पर मौके पर चालानी कार्रवाई की गई तथा ई-चालान जारी कर नियम तोड़ने वालों को सख्त संदेश दिया गया।यातायात पुलिस ने सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को हटवाकर आमजन को नियमों के प्रति जागरूक भी किया। लोगों को निर्धारित स्थानों पर वाहन पार्क करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। साथ ही सड़क पर लगे डिवाइडर कोन और यातायात संकेतकों को भी व्यवस्थित कराया गया, जिससे यातायात संचालन और अधिक सुचारु हो सके।निरीक्षण के दौरान यातायात निरीक्षक अनूप सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का संचालन करते रहे। शहरवासियों ने भी पुलिस की इस सक्रियता की सराहना की। देर रात तक शहर की यातायात व्यवस्था सामान्य, नियंत्रित और व्यवस्थित दिखाई दी।इस कार्रवाई में यातायात सूबेदार सोनम उइके, उप निरीक्षक अशोक सिंह, आरक्षक राजकुमार सहित यातायात थाना के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।कटनी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, नो पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़े न करें और सुरक्षित व व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट