सिवनी/ विशाल भारद्वाज/ बकरीद (ईद-उल-अजहा) त्योहार के मद्देनजर एसपी कृष्ण लाल चंदानी ने कान्हीवाड़ा थाने में शांति समिति की बैठक ली। बैठक में त्योहार को शांति और पारंपरिक तरीके से मनाने की अपील की गई, साथ ही कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को सख्त चेतावनी दी गई। गोकशी पर लगेगा ‘कड़ा’ कानून- एसपी ने साफ किया कि बकरीद में गोवंश को शामिल न किया जाए। यदि जिले में कहीं भी गोवंश वध की जानकारी मिलती है, तो अपराधियों पर धारा 360 के तहत कड़ी कार्रवाई होगी।
पूरी ‘चेन’ पर होगी एफआईआर – गोकशी में शामिल गाय बेचने वाले, खरीदने वाले, लाने वाले और कुर्बानी देने वाले… सभी आरोपियों को एक चेन मानकर सामूहिक कार्रवाई की जाएगी।
अवैध शराब पर तुरंत रोक – ग्रामीणों की शिकायत पर एसपी ने गांव-गांव भेजी जा रही अवैध शराब पर नाराजगी जताई और थाना प्रभारी को इसमें लिप्त लोगों पर तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए।
ट्रैफिक और रेत उत्खनन पर सख्तीबाजार में अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों को हटाने, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और अवैध रेत उत्खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश भी जारी किए गए।
