खबर डिजिटल संवाददाता कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब नैगवां पुलिया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और हाईवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद ट्रक में सवार लोग अंदर ही फंस गए और मदद के लिए चीखते रहे। मौके से गुजर रहे राहगीर रोहित रजक ने इंसानियत दिखाते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही बड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे विजयराघवगढ़ निवासी अमित कोल पिता रमेश कोल और सीधी निवासी राजा पिता लखपति यादव को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।इस दर्दनाक हादसे में राजेंद्र कोल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।👉 सवाल यह है कि आखिर कब थमेगा सड़कों पर मौत का यह खेल?👉 कब जागेंगे जिम्मेदार?👉 और कब सुरक्षित होंगी आम लोगों की जिंदगियां?
कटनी में मौत का तांडव! ट्रक और हाईवा की भीषण भिड़ंत में एक की दर्दनाक मौत, दो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे
सम्बंधित ख़बरें
