सिवनी/खबर डिजिटल/ संतोष कुमार/ सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार भानसिंह काकोडिया उम्र लगभग 60 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कान्हीवाड़ा के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही कान्हीवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
