Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशदो कारों की जोरदार टक्कर, कार के उडे़ परखच्चे, एक नाबालिग की...

दो कारों की जोरदार टक्कर, कार के उडे़ परखच्चे, एक नाबालिग की मौत

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडोरी जिले में जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। शाहपुरा थाना क्षेत्र के कृष्णा पेट्रोल पंप के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है।

विवेचन घसीटा रजक ने बताया कि सुबह करीब 7.30 शहपुरा से जबलपुर की ओर जा रही कार MP. 20 ZV 9089 पहले सामने से आ कार को जोरदार टक्कर मारी इसके बाद जबलपुर की ओर खड़े एक ट्रक MP18 H 6315 में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी, कि कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में घायल दोनों नाबालिगों को ईलाज के लिए जबलपुर रिफर किया गया, जबलपुर ले जाते समय 16 वर्षीय शुभ साहू पुत्र शिवकुमार साहू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

वहीं कार्तिक सोनी पुत्र प्रह्लाद सोनी का ईलाज जबलपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार कार कार्तिक सोनी चला रहा था। कार्तिक और शुभ दोनों दोस्त थे।और दोनों कक्षा दसवीं में एक ही स्कूल में साथ पढते थे।यह कार कार्तिक सोनी के पिता की बतलाई जा रही है। इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टक्कर की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट