Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशघंसौर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 61 रक्तदाताओं ने किया महादान

घंसौर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 61 रक्तदाताओं ने किया महादान

घंसौर जिला सिवनी/खबर डिजिटल/ मनोज नामदेव/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता की सेवा का परिचय दिया। शिविर का आयोजन क्षेत्र में सिकल सेल एनीमिया के मरीजों एवं हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) बिशन सिंह गौड़ एवं सीबीएमओ डॉ. भारती ने पूर्व में आमजन से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की थी। उन्होंने बताया था कि आदिवासी बाहुल्य घंसौर विकासखंड में सिकल सेल एनीमिया के मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण रक्त की आवश्यकता लगातार बनी रहती है।

“रक्तदान महादान” के संदेश को आत्मसात करते हुए नागरिकों, पत्रकारों, शासकीय एवं अशासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों तथा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों ने शिविर में सराहनीय सहयोग प्रदान किया। शिविर के दौरान कुल 61 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।

सीबीएमओ डॉ. भारती ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।

शिविर के सफल संचालन में राजाराम रायकवार (बीईई), निरंजन सराठे (बीपीएम), अवधेश गोस्वामी, एनएमए राहुल कोहले तथा लैब टेक्नीशियन सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रक्तदान कर मानवता की सेवा करने वाले सभी रक्तदाताओं की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट