Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरइंदौर में CM ने India-LAC Trade & Investment Forum का किया शुभारंभ

इंदौर में CM ने India-LAC Trade & Investment Forum का किया शुभारंभ

India-LAC Trade & Investment Forum 2026

इंदौर/खबर डिजिटल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को इंदौर में आयोजित “India-Latin America & Caribbean (LAC) Trade & Investment Forum 2026” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने फोरम की गतिविधियों एवं उपलब्धियों को समर्पित पुस्तिका तथा आधिकारिक वेबसाइट का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर न केवल भारत का सबसे स्वच्छ शहर है, बल्कि अपने विशिष्ट खान-पान, औद्योगिक विकास और निवेश की अपार संभावनाओं के कारण देश-दुनिया में विशेष पहचान रखता है। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की यह पुण्य नगरी मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में तेजी से आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि भारत और लैटिन अमेरिकी देशों के बीच भौगोलिक दूरी जरूर है, लेकिन दोनों क्षेत्रों की संस्कृति, जीवन-मूल्य और परंपराओं में गहरी समानताएं हैं। पंचतत्वों की अवधारणा, संगीत, उत्सव और सांस्कृतिक विरासत दोनों सभ्यताओं को एक-दूसरे के करीब लाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और लैटिन अमेरिका के बीच व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए मध्यप्रदेश को मंच मिलना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह फोरम निवेश, उद्योग, कृषि, शिक्षा और नवाचार के क्षेत्रों में नए अवसरों का द्वार खोलेगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि India-LAC Trade & Investment Forum 2026 भारत और लैटिन अमेरिकी देशों के बीच आर्थिक एवं रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट