Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनी"कटनी में मेडिकल माफिया पर शिकंजा! नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 10...

“कटनी में मेडिकल माफिया पर शिकंजा! नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 10 मेडिकल स्टोर्स को नोटिस”फार्मासिस्ट गायब, बिना रिकॉर्ड बिक रहीं दवाएं, अब लाइसेंस निलंबन की तैयारी

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी जिले में दवाओं की बिक्री के नाम पर चल रही लापरवाही और नियमों की खुली अनदेखी पर आखिरकार औषधि प्रशासन विभाग का डंडा चल गया है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर हुई जांच में कई मेडिकल स्टोर्स पर ऐसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिन्होंने मरीजों की सुरक्षा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।जांच के दौरान पाया गया कि कई मेडिकल स्टोर्स में पंजीकृत फार्मासिस्ट मौजूद ही नहीं थे, जबकि नियमों के अनुसार उनकी निगरानी में ही दवाओं की बिक्री की जा सकती है। इतना ही नहीं, ग्राहकों को बिल और कैश मेमो तक नहीं दिए जा रहे थे। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि अनुसूची H, H1 और X जैसी नियंत्रित दवाओं की बिक्री से जुड़े जरूरी रिकॉर्ड भी कई दुकानों में नहीं मिले।औषधि प्रशासन विभाग ने इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए जिले के 10 मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित या निरस्त किए जा सकते हैं।कार्रवाई की जद में आए मेडिकल स्टोर्स में साईं मेडिकल एंड जनरल स्टोर हरदुआ, नवीन मेडिकल स्टोर रीठी, अनिका मेडिकल एंड जनरल स्टोर देवगांव, संदीप मेडिकल स्टोर बहोरीबंद, प्रकाश मेडिकल, आदित्य मेडिकल बहोरीबंद, गौतम मेडिकल, गणेश मेडिकल, मोहित मेडिकल एंड जनरल स्टोर पिपरोंध तथा माहिर मेडिकल एंड जनरल स्टोर निवार पहाड़ी शामिल हैं।ड्रग इंस्पेक्टर सोनम जैन ने बताया कि दवाओं की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड रखना और नियंत्रित दवाओं की बिक्री का पूरा हिसाब संधारित करना कानूनन अनिवार्य है। निरीक्षण में इन नियमों का उल्लंघन सामने आने पर कार्रवाई की गई है।जिले में पहली बार इतने बड़े स्तर पर मेडिकल स्टोर्स की जांच के बाद हुई इस कार्रवाई से दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नोटिस का जवाब आने के बाद विभाग कितनी सख्ती से आगे की कार्रवाई करता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट