Tuesday, November 3, 2026
Homeव्यापारतनिष्क का आधुनिक रानियों के लिए राजसी आभूषण

तनिष्क का आधुनिक रानियों के लिए राजसी आभूषण

– परंपरा और आधुनिक सुंदरता का संगम दर्शाती हुई बेहतरीन कारीगरी –

मुंबई : भारत का सबसे बड़ा आभूषण ब्रांड और टाटा समूह का सदस्य, तनिष्क ने त्योहारी सीज़न के अवसर पर अपना सबसे नया मास्टरपीस – नव-रानी कलेक्शन – प्रस्तुत किया है। यह शानदार कलेक्शन आधुनिक रानियों के सम्मान में प्रस्तुत किया गया है। आकर्षक आधुनिकता और क्लासिक शान का सही संतुलन बनाते हुए, यह कलेक्शन उत्सवों की शाही भावना का जश्न मनाता है।

राजाओं के दरबारों, शाही महलों और ऐतिहासिक विरासत से प्रेरित, नव-रानी कलेक्शन  हाथों से बनाए गए, आधुनिक प्रकार के पारंपरिक आभूषणों की नयी परिभाषा रचता है। यह कलेक्शन सर्वश्रेष्ठ कुशल कारीगरों की कला को प्रदर्शित करता है, बाधरूम सेटिंग काजर में उच्च चमक वाले कुंदन और मिरर फिनिश ग्लास इनेमल काम और ओम्ब्रे प्रभाव के साथ रंगीन कुंदन का सुंदर उपयोग किया गया है। नाजुक जाली पैटर्न, कालातीत रास रावा और परताज  तकनीक, साथ ही आकर्षक चंदक और कलगी मोटिफ्स, इन तकनीकों का उपयोग करके शाही और आधुनिक आभूषण बनाए गए हैं। 3डी लेज़र-कट बीड्स और कास्टेड स्टैम्प्स ने इन आभूषणों को बेजोड़ सुंदरता प्रदान की है, ये आभूषण राजसी वैभव का आविष्कार बन गए हैं। चाहे वह स्टेटमेंट नेकवियर हो या नाजुक ढंग से डिज़ाइन किए गए झुमके, हर आभूषण राजसी है और आधुनिक महिला की पसंद के अनुरूप तैयार किया गया है।

यह कलेक्शन सिर्फ सजावट के बारे में नहीं है बल्कि हर महिला के राजसी सार का सम्मान करता है। कोई भी महिला हर दिन रानी भले ही न दिखती हो, लेकिन साल का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली उनकी आंतरिक शाही चमक को सामने लाता है, ऐसे विशेष अवसर पर ‘नव-रानी’ आभूषण सुंदरता और शाश्वत सुंदरता प्रदान करेंगे। यह कलेक्शन ऐसे विशेष अवसरों पर एक महिला की शक्ति, आत्मविश्वास और आभा का सम्मान करता है।

टाइटन कंपनी लिमिटेड की चीफ डिज़ाइन ऑफिसर श्रीमती रेवती कांत ने कहा, “हमें गर्व है कि हमें शाही विरासत से प्रेरित होकर, नव–रानी कलेक्शन पेश किया है जो नाजुक शिल्प कौशल को प्रदर्शित करता है। हर आभूषण को बारीकियों पर ध्यान देकर तैयार किया गया है। यह कलेक्शन आधुनिक डिज़ाइन बनाने में कारीगरों के अतुलनीय कौशल को प्रदर्शित करता है, आधुनिक महिलाओं की आधुनिक संवेदनशीलता, शक्ति और सुंदरता की कहानी बयान करता है। तनिष्क में हमने इन आभूषणों को पुराने ज़माने के शाही दरबारों की खूबसूरती को आधुनिक संवेदनाओं के साथ मिलाकर बनाया है, ऐसे आभूषण बनाए हैं जो आज के दौर की रानियों पर खूब जचेंगे। नव–रानी कलेक्शन सिर्फ आभूषण नहीं हैं, यह महिला के उत्साह का सम्मान है, जो त्योहारों को ज़िन्दगी भर की यादों में बदल देते हैं।“

नव-रानी कलेक्शन उत्सव की भावना को दर्शाता है। यह परंपरा और आधुनिकता दोनों का प्रतीक है, जो दिवाली पर उपहार देने के लिए बेहतरीन  है। तनिष्क की पहचान मानी जाने वाली समृद्ध कलात्मकता का अनुभव करने का यह एक सुनहरा अवसर है। शाही आभूषणों से लेकर आधुनिक रानियों के लिए आधुनिक डिज़ाइन तक, नव-रानी हर आभूषणप्रेमी महिला की पसंद को पूरा करेगी। लक्ज़री आभूषण अब सभी के लिए उपलब्ध हैं। यह कलेक्शन उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो अतीत की विरासत की सुंदरता और वर्तमान की भव्यता दोनों को पसंद करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट