Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशभोपालMP Rajya Sabha Election: कांग्रेस को सदन में क्रॉस वोटिंग का डर,...

MP Rajya Sabha Election: कांग्रेस को सदन में क्रॉस वोटिंग का डर, तेलंगाना शिफ्ट किए जा सकते हैं सभी विधायक, हलचल तेज  

भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीजेपी ने तीसरी राज्यसभा सीट के लिए मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को उम्मीदवार बनाकर राजनीतिक समीकरणों को नया एंगल दे दिया है। इस घोषणा के बाद एमपी की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है।

बीजेपी के इस फैसले को चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। पॉलिटिकल एक्सपर्ट का मानना है कि तीसरे उम्मीदवार की एंट्री से मुकाबला पहले की तुलना में अधिक दिलचस्प हो सकता है।

तेलंगाना शिफ्ट किए जा सकते हैं सभी विधायक

बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार की घोषणा के बाद राजनीतिक गलियारों में क्रॉस वोटिंग की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि चुनाव के दौरान विधायकों की रणनीति और एकजुटता अहम भूमिका निभा सकती है। चर्चा से भी है कांग्रेस अपने सभी विधायकों को तेलंगाना शिफ्ट कर सकती है. हालांकि इस पर अभी किसी नेता का साफ तौर पर बयान नहीं आया है. लेकिन माना जा रहा है कि अभी राज्यसभा चुनाव के वोटिंग में समय है इसबीच कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए ये कदम उठा सकती है. 

महेश केवट की एंट्री से बदले सियासी समीकरण

बीजेपी ने महेश केवट को मैदान में उतारने के बाद राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र अब संभावित वोटों के गणित पर आ गया है। पार्टी के इस फैसले को सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि चुनावी मुकाबले में कौन-सा पक्ष अपने विधायकों को एकजुट रखने में सफल होता है।

राज्यसभा चुनाव पर टिकीं राजनीतिक निगाहें

राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर अब भाजपा और कांग्रेस दोनों दल अपनी-अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

मीनाक्षी नटराजन आज दाखिल करेंगी नामांकन

कांग्रेस की राज्यसभा सांसद की प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन आज नामांकन दाखिल करेंगी। इस बीच सुबह 11 बजे प्रदेश बीजेपी कार्यालय में सीएम डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह और मंत्री, विधायक कार्यकर्ता इकट्‌ठे होंगे। इसके बाद सभी नेतागण विधानसभा जाएंगे और करीब 12:30 बजे महेश केवट  नामांकन दाखिल करा सकते हैं

ये खबर भी पढ़ें..

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट