Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP Earthquake: मध्य प्रदेश में भूकंप के झटके, लोगों में मची अफरा-तफरी,...

MP Earthquake: मध्य प्रदेश में भूकंप के झटके, लोगों में मची अफरा-तफरी, जानें कितनी थी तीव्रता

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी क्षेत्र में भूकंप के झटकों से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई. केसला इलाके में अचानक धरती हिलने का एहसास होने पर कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है.

इटारसी क्षेत्र में भूकंप के झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप रात करीब 9 बजकर 39 मिनट पर दर्ज किया गया. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई. विशेषज्ञों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 22.367 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.688 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था. वहीं इसकी गहराई धरती की सतह से लगभग 10 किलोमीटर नीचे बताई गई है.

भूकंप के झटकों को लेकर क्या बोले लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि झटके कुछ सेकंड तक महसूस हुए, लेकिन अचानक आए कंपन ने उन्हें चौंका दिया. कई परिवार एहतियात के तौर पर घरों से बाहर निकल आए. आसपास के गांवों में भी लोगों ने भूकंप के हल्के झटके महसूस किए. खासतौर पर चिचवानी के पास स्थित छीतापुरा गांव में भी इसका असर देखा गया.

प्रशासन अलर्ट

भूकंप की सूचना मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया और संबंधित विभागों से स्थिति की जानकारी जुटाई गई. अधिकारियों का कहना है कि पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम तैयार हैं. अब तक किसी भवन को नुकसान पहुंचने या किसी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं मिली है. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी असामान्य स्थिति की जानकारी तुरंत स्थानीय अधिकारियों को देने की अपील की है.

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट