खबर डिजिटल संवाददाता कटनी– जिले के नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने पदभार ग्रहण करते ही अपनी कार्यशैली का परिचय देते हुए तत्काल शहर का भ्रमण कर कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उनके इस सक्रिय कदम को आमजन की सुरक्षा के प्रति गंभीरता और जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।श्री मौर्य ने थाना कोतवाली परिसर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने थाना माधवनगर क्षेत्र सहित शहर के प्रमुख मार्गों, व्यस्त चौराहों और महत्वपूर्ण चेकिंग पॉइंटों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना, यातायात प्रबंधन को प्रभावी करना तथा आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील और जनोन्मुखी पुलिसिंग सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण एवं जनसुनवाई व्यवस्था का भी बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासित, जवाबदेह एवं जनता के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करते ही मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने से यह संदेश गया है कि कटनी पुलिस कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सजग है और आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पदभार संभालते ही एक्शन मोड में नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, शहर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
सम्बंधित ख़बरें
