Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीतीन मौतों के बाद जागा सिस्टम: सांसद-विधायक का सड़क पर 'एक्शन', 24...

तीन मौतों के बाद जागा सिस्टम: सांसद-विधायक का सड़क पर ‘एक्शन’, 24 घंटे में गड्ढे भरने का अल्टीमेटम

खबर digital news katni /कटनी लमतरा ओवरब्रिज के नीचे हुए दर्दनाक बस हादसे में तीन यात्रियों की मौत के बाद प्रशासनिक लापरवाही पर जनप्रतिनिधियों का गुस्सा खुलकर सामने आया। क्षेत्रीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा और विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के साथ दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके पर ही सख्त निर्देश जारी किए।निरीक्षण के दौरान सांसद और विधायक ने सड़क की बदहाल स्थिति, गहरे गड्ढों और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से दो टूक कहा कि “लापरवाही अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”जनप्रतिनिधियों ने निर्देश दिए कि दुर्घटनास्थल और आसपास के सभी गड्ढों को 24 घंटे के भीतर भरा जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े। साथ ही सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार रोड डायवर्ट करने के निर्देश भी दिए गए।निरीक्षण के दौरान जबलपुर से कटनी आने वाले मार्ग पर देवरी ओवरब्रिज (बजरंग नगर पीर बाबा के पहले) विशेष रूप से चिंता का विषय बना। यहां कटनी शहर की ओर जाने वाले मार्ग का स्पष्ट संकेत न होने और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसे गंभीरता से लेते हुए सांसद एवं विधायक ने कटनी मार्ग दर्शाने वाले बड़े संकेतक बोर्ड तत्काल लगाने तथा रोड डिवाइडर की मजबूत दीवार बनाने के निर्देश दिए, ताकि ट्रक सहित अन्य भारी वाहन सड़क किनारे खड़े न हो सकें।लमतरा हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि 24 घंटे का अल्टीमेटम केवल कागजों तक सीमित रहता है या फिर वास्तव में सड़क पर बदलाव दिखाई देता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट