खबर डिजिटल कटनी की धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को गहरा आघात पहुंचाने वाली एक दुखद खबर सामने आई है। श्री श्री 1008 सिद्ध पीठ दक्षिणमुखी बड़े हनुमान जी मंदिर के परम सेवक एवं श्रद्धालुओं के बीच “ATM महाराज” के नाम से विख्यात श्री पूर्णन महाराज का मंगलवार शाम एक सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्णन महाराज शाम लगभग 5:30 बजे चदिया की ओर जा रहे थे, तभी मार्ग में हुए एक भीषण सड़क हादसे में उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना इतनी गंभीर बताई जा रही है कि उन्होंने घटनास्थल पर ही अंतिम सांस ले ली।पूर्णन महाराज का संपूर्ण जीवन प्रभु भक्ति, सेवा और समर्पण का पर्याय रहा। उन्होंने वर्षों तक श्री श्री 1008 सिद्ध पीठ दक्षिणमुखी बड़े हनुमान जी मंदिर की निस्वार्थ भाव से सेवा की। मंदिर की व्यवस्था से लेकर श्रद्धालुओं की सेवा तक, हर कार्य में उनकी सक्रिय भूमिका रहती थी। उनके विनम्र स्वभाव और सेवा भावना ने उन्हें श्रद्धालुओं के बीच विशेष पहचान दिलाई थी।मूल रूप से चदिया के समीप स्थित मझगवा ग्राम निवासी पूर्णन महाराज के निधन का समाचार मिलते ही मंदिर परिवार, श्रद्धालुओं और शहरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसे धार्मिक जगत की अपूरणीय क्षति बताया है।श्रद्धालुओं का कहना है कि पूर्णन महाराज केवल मंदिर के सेवक नहीं थे, बल्कि वे आस्था, समर्पण और सेवा के जीवंत प्रतीक थे। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों एवं श्रद्धालुओं को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें।”प्रभु सेवा को समर्पित एक जीवन आज पंचतत्व में विलीन हो गया, लेकिन उनकी सेवा और स्मृतियाँ सदैव श्रद्धालुओं के हृदयों में जीवित रहेंगी।”
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट mo. 9131308097
