Tuesday, November 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़IPS Transfer: IG समेत कई जिलों के बदलेंगे SP, इन जिलों के...

IPS Transfer: IG समेत कई जिलों के बदलेंगे SP, इन जिलों के चेंज होंगे कप्तान!

IPS Transfer: छत्तीसगढ़ गृह विभाग और मुख्यमंत्री सचिवालय से आ रही खबर के मुताबिक, राज्य पुलिस सेवा IPS की एक बड़ी तबादला सूची पर जल्द अंतिम मुहर लगने वाली है। जून 2019 से यानी पिछले करीब सात सालों से बस्तर रेंज में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में तैनात रहे सुंदरराज पी अब सेंट्रल डेपुटेशन पर दिल्ली जा रहे हैं। इस बड़े बदलाव के बाद बस्तर समेत प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों की पदस्थापना अनिवार्य हो गई हैं।

IPS अजय यादव

2004 बैच के आईपीएस अजय यादव मूल रूप से बस्तर के ही रहने वाले हैं। वे बस्तर रेंज के नारायणपुर, कांकेर और जगदलपुर में पूर्व में एसपी रह चुके हैं। इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे कुल 7 जिलों के एसपी और खुफिया चीफ सहित 3 रेंजों के आईजी रहने का उनका लंबा ट्रैक रिकॉर्ड है।

IPS बद्रीनारायण मीणा

2004 बैच के ही बद्रीनारायण मीणा के नाम छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक 9 जिलों के एसपी रहने का रिकॉर्ड दर्ज है। वे रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जगदलपुर जैसे सभी बड़े जिलों के कप्तान रहे हैं। साथ ही वे प्रदेश के पहले ऐसे आईपीएस हैं जिन्हें दुर्ग रेंज में दो बार आईजी रहने का अवसर मिला।

नक्सलियों के खिलाफ चल रहे निर्णायक अभियान के चलते बस्तर के कई जिला कप्तानों को लंबे समय से एक ही स्टेशन पर रोककर रखा गया था। लेकिन अब मानसून की दस्तक और नक्सलियों के खात्मे के दावों के बीच, सरकार किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए 4 जिलों के एसपी को बदलने जा रही है।

जगदलपुर
दंतेवाड़ा
सुकमा
बीजापुर

ढाई साल का कार्यकाल पूरा

इन जिलों के कप्तानों को मैदानी मोर्चे पर ढाई साल से अधिक का समय हो चुका है। मानसून के दौरान माओवादी गतिविधियां कम हो जाती है, इसलिए प्रशासनिक कमान बदलने का यह समय सही माना जा रहा है।

इन जिलों के भी बदलेंगे कप्तान

दुर्ग, बिलासपुर, सूरजपुर, बेमेतरा, मुंगेली, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और कोरबा। इन जिलों के कप्तानों को या तो मुख्यालय वापस बुलाया जाएगा या फिर बेहतर परफॉरमेंस के आधार पर अन्य बड़े जिलों की कमान सौंपी जाएगी। हालांकि, जहां मजबूत विकल्प नहीं होगा, वहां नवंबर-दिसंबर तक वर्तमान एसपी को कंटीन्यू भी किया जा सकता है।

बटालियनों से हटेगा डबल चार्ज

छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स की 22 बटालियनों में से आधे से अधिक इस वक्त अतिरिक्त प्रभार के भरोसे चल रही हैं। गृह विभाग अब राज्य पुलिस सेवा के 2007 और 2008 बैच के वरिष्ठ अधिकारियों को इन बटालियनों में पूर्णकालिक कमांडेंट नियुक्त करने के फॉर्मूले पर विचार कर रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट