Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अजाक्स पैरामेडिकल कॉलेज में हुआ योग कार्यक्रम का...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अजाक्स पैरामेडिकल कॉलेज में हुआ योग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल/खबर डिजिटल/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अजाक्स पैरामेडिकल कॉलेज में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी फैकल्टी सदस्यों, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के महत्व को समझा और विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

इस अवसर पर कॉलेज की संस्थापक एवं SEO डॉ. अथिरा नायर ने सभी प्रतिभागियों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक जीवनशैली को भी बढ़ावा देता है।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और स्टाफ के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना था। सभी फैकल्टी सदस्यों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन स्वास्थ्य, अनुशासन और संतुलित जीवनशैली के संकल्प के साथ किया गया। अजाक्स पैरामेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सभी प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायक एवं लाभदायक रहा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट