Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीस्टेशन के सामने खुला था ‘अवैध शराबखाना’, पुलिस की रेड में मची...

स्टेशन के सामने खुला था ‘अवैध शराबखाना’, पुलिस की रेड में मची भगदड़

खबर digital news कटनी–शहर के सबसे संवेदनशील इलाके स्टेशन रोड पर कानून को ठेंगा दिखाकर चलाए जा रहे एक अघोषित अहाते पर पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ईश्वर कृपा कॉम्प्लेक्स में शराब दुकान के बगल में बाकायदा पोस्टर लगाकर “यहाँ बैठकर शराब पीने की उत्तम व्यवस्था है” का खुला प्रचार किया जा रहा था और ग्राहकों को टेबल-कुर्सियां लगाकर सरेआम शराब परोसी जा रही थी।रात करीब 8:15 बजे सीएसपी नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अचानक छापा मारा। दबिश पड़ते ही वहां बैठकर जाम छलका रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर शराब पीते कई लोगों को रंगे हाथों पकड़ा और बैठक व्यवस्था में इस्तेमाल हो रहा सामान भी जब्त कर लिया।स्टेशन के सामने खुला था कानून का मजाकजानकारी के मुताबिक यह कोई सामान्य व्यवस्था नहीं थी, बल्कि पूरी तरह से एक व्यावसायिक ‘बार’ की तरह संचालित किया जा रहा था। बिना स्वीकृति दूसरी जगह पर बैठने की व्यवस्था कर ग्राहकों को शराब पिलाई जा रही थी। इतना ही नहीं, शराब दुकान के बाहर भी खुलेआम महफिल जमी हुई थी।मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाईसीएसपी नेहा पच्चीसिया को सूचना मिली थी कि स्टेशन रोड स्थित कॉम्प्लेक्स में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध अहाता चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेर लिया। कार्रवाई के दौरान कॉम्प्लेक्स के अंदर और बाहर दोनों जगह लोग शराब का सेवन करते मिले।दुकान संचालक से लेकर ग्राहक तक फंसेंगेपुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि अवैध रूप से अहाता चलाने वाले लाइसेंसी के साथ-साथ वहां बैठकर शराब पीने वाले ग्राहकों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।सुरक्षा पर भी उठे सवालरेलवे स्टेशन के सामने इस तरह का अघोषित बार चलना शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। हाल ही में इसी इलाके में फायरिंग जैसी घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। ऐसे में पुलिस की यह कार्रवाई प्रशासन के लिए एक बड़ा संदेश मानी जा रही है।सीएसपी नेहा पच्चीसिया की ताबड़तोड़ रेडबिना अनुमति चल रहा था अघोषित अहातापोस्टर लगाकर दी जा रही थी शराब पीने की सुविधाभारी मात्रा में सामान जब्त, कई लोग पकड़े गएदुकान स्वामी और ग्राहकों पर कार्रवा

कटनी से सौरभ s

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट