MP BJP List: मध्य प्रदेश बीजेपी में बीते करीब 5 दिनों से प्रदेश संगठन में नियुक्तियों का दौर जारी है। हाल ही में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नए जिला अध्यक्षों की एक सूची जारी की है।
जारी सूची के अनुसार सागर ग्रामीण में जयसिंह आदिवासी, शिवपुरी में रामश्री आदिवासी, झाबुआ में कमलेश डामोर, विदिशा में कवेन्द्र सोर, राजगढ़ में गजराज सिंह चौहान, रतलाम में गोविंद डामोर, दतिया में रमेश आदिवासी, पन्ना में उदयभान सिंह, छतरपुर में राममिलन आदिवासी, मैहर में फूलसिंह टेकाम, दमोह में जयसिंह कडोप्पा और उज्जैन ग्रामीण में शंभूसिंह चौहान (मोंगिया) को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
देखे नए अध्यक्षों की सूची

